घघसरा गोरखपुर थाना सहजनवां पाली क्षेत्र के नगर पंचायत घघसरा बाजार में अवैध मिट्टी खनन तेजी से बढ़ता जा रहा है।
सरकार द्वारा खनन पर पूर्ण प्रतिबंध होने के बावजूद कुछ लोग रात के समय चोरी-छिपे मिट्टी का उत्खनन कर रहे हैं। इस अवैध गतिविधि से जहां पर्यावरण को खतरा पैदा हो रहा है, वहीं क्षेत्र की सड़कें व स्थानीय संरचनाएं भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जेसीबी, ट्रैक्टर–ट्रॉली से होने वाला खनन रातभर चलता है, जिससे सड़कों पर गड्ढे बन रहे हैं और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण लोगों का रात में भी चैन से सोना मुश्किल हो गया है।लगातार हो रहे नुकसान को देखते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, प्रशासन और खनन विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व क्षेत्र की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है।
मामले में नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया ने बताया कि शिकायत गंभीर है और जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

