गोरखपुर थाना गीडा बी०आई०टी० गीडा सहित अन्य जनपदों के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं हेतु तीन दिवसीय अंतर विद्यालय टेक जेनेसिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए संस्थान के सचिव डॉ० रजत अग्रवाल ने कहा कि बी०आई०टी० गोरखपुर जनपद सहित विभिन्न जनपदों के छात्र-छात्राओं के सर्वांगी विकास हेतु टेक जेनेसिस प्रतियोगिता का आयोजन गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 28, 29, 30 नवंबर को आयोजित कर रहा है।इस आयोजन में खेल तकनीकी, सांस्कृतिक, रंगोली, क्विज सहित अनेको प्रतियोगिता आयोजित होगी विजेता प्रतिभागी को नगद पुरस्कार प्रदान किया जाऐगे।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि पूर्वांचल की छिपी प्रतिभा को एक मंच प्राप्त हो सके इस आयोजन हेतु समस्त विद्यालयों को आमंत्रित किया गया है इस प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क है साथ ही साथ प्रत्येक छात्र-छात्राओ हेतु भोजन एवं प्रतिभाग करने पर प्रमाण पत्र प्रदान करने की व्यवस्था की गई है।

