ब्यूरो चीफ: सुजीत कुमार, कानपुर नगर
बिधनू पुलिस ने बरामद किए आठ खोए हुए मोबाइल, स्वामियों के चेहरे पर लौटी खुशी
कानपुर। बिधनू थाना पुलिस ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। इस पहल से जहां पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है, वहीं अपने मोबाइल खो देने से परेशान आठ लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुमशुदगी की शिकायतें दर्ज होने के बाद बिधनू थाना पुलिस ने मोबाइलों की तलाश शुरू की थी। सर्विलांस टीम की सक्रियता और तकनीकी जांच की मदद से विभिन्न कंपनियों के कुल आठ मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए।
बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन थाने पर बुलाकर मालिकों को विधिवत प्रक्रिया के तहत सौंपे गए। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों ने बिधनू पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया और त्वरित कार्यवाही की सराहना की।
इस पूरी कार्यवाही में बिधनू थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह का नेतृत्व महत्वपूर्ण रहा। सर्विलांस टीम ने तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस करने में प्रमुख भूमिका निभाई। उपनिरीक्षक कन्हैया लाल और एएसआई रोहित कुमार का योगदान भी उल्लेखनीय रहा।
पुलिस का कहना है कि वह नागरिकों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। यह कार्यवाही दर्शाती है कि तकनीकी उपकरणों की गुमशुदगी पर भी पुलिस गंभीरता व तत्परता से काम करती है।

