थाना मछलीशहर पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, असलहा बरामद
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर घायल करने के प्रकरण का सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई थाना मछलीशहर में पंजीकृत मु.अ.सं. 362/25, धारा 109(1)/3(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले में की गई। पुलिस टीम ने अभियुक्तों को कोठारी मोड़ के पास से कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत में लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देशी निर्मित 32 बोर रिवॉल्वर, एक खोखा कारतूस तथा जामा तलाशी के दौरान तीन मोबाइल फोन बरामद किए। इसके बाद सभी आरोपितों का चालान कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
राजा पासी उर्फ रोहित पुत्र लालचन्द्र सरोज, निवासी अरुआवां थाना सिकरारा, जौनपुर
शिवा पुत्र पारसनाथ गौतम, निवासी नदियांव थाना मड़ियाहूं, जौनपुर
रोहित कुमार पुत्र दिनेश गौतम, निवासी नदियांव थाना मड़ियाहूं, जौनपुर
बरामद सामान
एक देशी निर्मित रिवॉल्वर (32 बोर)
एक खोखा कारतूस
तीन मोबाइल फोन
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक रणजीत सिंह कुशवाहा
उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव
कांस्टेबल अंकित दुबे
कांस्टेबल अमरजीत यादव
महिला आरक्षी खुशबू सिंह

