ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर
जिला कारागार, कानपुर नगर में वेदान्ता हॉस्पिटल द्वारा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
जिला कारागार, कानपुर नगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति के संयुक्त तत्वावधान में वेदान्ता मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
जेल अधीक्षक डॉ. बी.डी. पाण्डेय ने बताया कि शिविर के सफल संचालन हेतु पूर्व में ही बंदियों की सूची तैयार कर ली गई थी। दिनांक 26.11.2025 को कारागार चिकित्सालय में आयोजित इस वृहद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कमलेश मौर्य द्वारा किया गया।
वेदान्ता मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. गोविन्द त्रिवेदी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ प्रातः 11 बजे कारागार पहुँचे। चिकित्सक टीम में—
डॉ. गोविन्द त्रिवेदी – हड्डी रोग विशेषज्ञ
डॉ. शिवांश त्रिवेदी – लिगामेंट विशेषज्ञ
डॉ. प्रशान्त पाण्डेय – जनरल मेडिसिन
डॉ. देवांश त्रिवेदी – गैस्ट्रो मेडिसिन
डॉ. पारूल आहूजा – डेंटल ओरल मैक्सिलोफेशियल सर्जन
डॉ. शिवशंकर झा – चर्म रोग विशेषज्ञ
डॉ. ए.के. सिंह एवं डॉ. आरती गुप्ता – फिजियोथेरापिस्ट
साथ ही अस्पताल के मार्केटिंग हेड श्री शरद त्रिपाठी आवश्यक उपकरणों व औषधियों के साथ उपस्थित रहे।
शिविर में बंदियों की फिजियोथेरापी इलेक्ट्रोथेरापी मशीन से की गई, बीएमडी मशीन से हड्डियों की जाँच, ईसीजी से हृदय संबंधी परीक्षण तथा रक्तचाप व मधुमेह की जाँच भी कराई गई। डेंटल सर्जन द्वारा कारागार चिकित्सालय में उपलब्ध डेंटल चेयर के माध्यम से दंत परीक्षण एवं उपचार प्रदान किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 456 बंदी लाभान्वित हुए तथा सभी को विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्शानुसार निःशुल्क दवाएँ वितरित की गईं। आयोजन में अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति के चेयरमैन श्री आशुतोष बाजपेई की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने वेदान्ता हॉस्पिटल और कारागार प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर शिविर को सफल बनाया।
वेदान्ता मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से युक्त शिविर में बंदियों ने विशेषज्ञ सेवाओं का भरपूर लाभ उठाया। उनके योगदान के लिए कारागार अधीक्षक द्वारा डॉ. गोविन्द त्रिवेदी एवं श्री आशुतोष बाजपेई को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिविर के दौरान कारागार चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी, जेलर श्री मनीश कुमार, डिप्टी जेलर श्री अरुण कुमार सिंह, श्री प्रदीप कुमार, श्री राजेन्द्र मिश्रा तथा फार्मासिस्ट श्री इन्द्रजीत सिंह राना मौजूद रहे।

