रिपोर्टर – बोरावड़ – मुकेश जोया
**घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-KYC अनिवार्य
रिफिल डिलीवरी पर अब 6 अंकों का DAC कोड जरूरी**
मकराना। एलपीजी रिफिल डिलीवरी सिस्टम को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बड़ा बदलाव लागू किया है। अब देशभर में सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-KYC कराना अनिवार्य होगा।
इसके साथ ही एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी के दौरान उपभोक्ता को 6 अंकों का डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) बताना अनिवार्य होगा। बिना इस कोड की पुष्टि किए अब कोई भी एजेंसी उपभोक्ता को रिफिल सिलेंडर नहीं दे सकेगी।
अधिकारियों का कहना है कि यह नई प्रणाली अवैध रिफिलिंग, फर्जी बुकिंग और डुप्लीकेट कनेक्शन पर रोक लगाने में महत्वपूर्ण मदद करेगी। ई-KYC से उपभोक्ता की पहचान की पुष्टि होगी और DAC कोड डिलीवरी की रियल-टाइम वेरिफिकेशन सुनिश्चित करेगा।
गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने कनेक्शन की ई-KYC शीघ्र पूर्ण करा लें, ताकि रिफिल प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या या विलंब न हो।

