अमोद कुमार
बांदा।- शहर कांग्रेस कमेटी ने संगठन मजबूती के लिए कवायदें तेज कर दीं। कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने वार्ड पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए संगठन मजबूती की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही एसआईआर अभियान में पूरी लगन व निष्ठा के साथ जुटने का आह्वान किया।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष अफसाना शाह ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की संस्तुति के बाद वार्ड पदाधिकारियों के नाम घोषित कर दिए। वार्ड नंबर-15 (मर्दन नाका) में अकबर अली अध्यक्ष और अमित द्विवेदी, बदरुनिशां व शाहीन बेगम को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। सुरेश सोनी, समीर व दिलीप को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। सीमा को कार्यालय सचिव और शाहिना अंसारी व शाहिद अली को सचिव नियुक्त किया। वार्ड नंबर-22 में सलीम खान को अध्यक्ष, इदरीश खान, बबलू चौरसिया, इम्त्याज मंसूरी व राशिद मंसूरी को को उपाध्यक्ष, मुमताज खान को कार्यालय सचिव, मुस्तफा खान, जाकिर बक्श व सुनीता देवी को सचिव नामित किया। वार्ड-26 (बाकर गंज) में वारिश अली को अध्यक्ष, नत्थू शाह, भाईजान व शाबिर अली को उपाध्यक्ष और आरिफ बेग, पंकज सिंह, जमाल सलमानी को महासचिव मनोनीत किया। कबीर अहमद, कमल फकरुद्दीन, वासिफ को सचिव नियुक्त किया गया। वार्ड नंबर-28 (अलीगंज उत्तरी) में अध्यक्ष शबनम, महताब खातून, रोहित गुप्ता, अजीम को उपाध्यक्ष, खालिक अहमद, रफत अली, सुमित गुप्ता को महासचिव और जावेद खान व नफीस गावस्कर को संयुक्त सचिव, शिवदत्त, जमील अहमद, इरफान को सचिव नियुक्त किया। शहर अध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही शेष वार्ड पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की जाएगी। कहा कि कांग्रेस पार्टी युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाना चाहती है। देश को मजबूत करने के लिए कांग्रेस को मजबूत करना जरूरी है, क्योंकि देश का विकास कांग्रेस ही कर सकती है। आगामी चुनावों में कांग्रेस बड़ा परिवर्तन करेंगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से एसआईआर अभियान में मतदाताओं का सहयोग का आह्वान किया

