समाचार फतेहगढ़।
साइबर क्राइम पुलिस टीम, फतेहगढ़ द्वारा 27.11.2025 को महीयसी महादेवी वर्मा जीजीआईसी, फतेहगढ़ के एनसीसी कैडेट्स के लिए साइबर अपराध जागरूकता अभियान चलाया गया।
मुख्य जानकारी और सुझाव अभियान के दौरान कैडेट्स को साइबर अपराध के बढ़ते खतरों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया गया.
साइबर ठगी,
हैकिंग,
फेक लिंक,
ओटीपी फ्रॉड,
पहचान की चोरी,
महत्वपूर्ण सुझाव,
कभी भी अपना ओटीपी, पासवर्ड, एटीएम पिन, बैंक विवरण किसी से साझा न करें.
संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर क्लिक न करें.
सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सीमित रखें.
मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें और समय-समय पर बदलते रहें.
किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।

