आगरा ब्यूरो।
जनपद आगरा की तहसील सदर के गांव गढ़ी बंगस, धांधूपुरा निवासी रामकिशन पुत्र स्व. शंकरलाल के खेत से रात में मिट्टी चोरी, दबंगों ने रास्ता बनाकर दिया गोली चलाने की धमकी, पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप, आगरा जिले में दबंगों द्वारा अवैध खनन का खेल एक बार फिर सामने आया है।
ताजा मामले में, नगला पेमा के रहने वाले कुछ असामाजिक तत्वों ने रात के अंधेरे में एक किसान के खेत में जेसीबी मशीन चलाकर न केवल मिट्टी खोदकर ले गए, बल्कि खेत में खड़ी सरसों की पूरी फसल को भी नष्ट कर दिया। किसान ने जब विरोध किया तो उन्हें गोली चलाने की धमकी दी गई। पीड़ित किसान ने पुलिस प्रशासन पर मदद न करने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित किसान का नाम राम किशन है। राम किशन ने बताया कि बिजली के टावर के पास स्थित उनके खेत में रात को सो रहे थे, तभी दबंगों ने अवैध रूप से जेसीबी मशीन का इस्तेमाल कर उनके खेत के बीच से जबरन एक रास्ता बना दिया और खेत की उपजाऊ मिट्टी खोदकर बेच दी। इस दौरान खेत में लगी सरसों की तैयार फसल को भी पूरी तरह से रौंद दिया गया।
राम किशन के अनुसार, यह घटना उनके साथ उस समय हुई जब वे रात को अपने घर पर थे और सुबह जब खेत पर आए तो खेत को उजड़ा हुआ पाया। गोली मारने की धमकी और नामजद आरोपी पीड़ित राम किशन ने बताया कि जब इस अवैध खनन का विरोध किया गया, तो आरोपियों ने धमकाते हुए कहा कि अगर ज्यादा विरोध किया, तो गोली चलेगी किसान के अनुसार, यह हरकत नगला पेमा के दबंग लोग कर रहे हैं, जिनमें मुख्य रूप से बीधाराम पुत्र नेमचंद, रामबीर पुत्र बीधाराम, सुम्मेर सिंह पुत्रभूप सिंह और महेश पुत्र सुम्मेर सिंह शामिल हैं।
राम किशन ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस घटना की शिकायत लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन और डीसीपी आगरा के पास भी गए थे लेकिन "प्रशासन ने हमारी कोई मदद नहीं करी है।" उनका आरोप है कि दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं।
किसान ने जल्द से जल्द आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने, अवैध खनन रोकने और फसल तथा मिट्टी के नुकसान का उचित मुआवज़ा दिलाने की मांग की है।

