अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद ।अमोद कुमार
बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति धौसड़ रोड़ केवतरा पुलिया के पास संदिग्ध रुप से भ्रमण कर रहा है । सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर जाकर व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए ।
बरामदगी 01 अवैध तमंचा 12 बोर 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर
गिरफ्तार अभियुक्त-1. सुखबीर पुत्र श्रीसिंह निवासी जौहरपुर थाना तिन्दवारी जनपद बांदा ।
पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 292/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तिंदवारी जनपद बांदा ।गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. उ0नि0 श्री पारसनाथ
2. उ0नि0 श्री अजीत कुमार
3. कां0 अनूप कुमार
4. कां0 राजन कुमार

