बरेली से संवाददाता शिवहरि की खास रिपोर्ट
नई दिल्ली।
विश्व सिंधी हिंदू फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं आयोजन प्रमुख डॉ. गुरमुख जगवानी द्वारा “सशक्त समाज, समृद्ध भारत एवं CAA” विषय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया। यह कार्यक्रम सिंधी समाज की संस्कृति, योगदान और राष्ट्रीय भूमिका पर केंद्रित रहा, जिसमें देश–विदेश से हजारों लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और सांसद शंकर लालवानी उपस्थित रहे।
राजनाथ सिंह ने कहा – सिंधु, सिंध और सिंधी समाज भारत की आत्मा से जुड़े हैं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि—
“सीमाएं समय के साथ बदल सकती हैं, परन्तु सिंधु, सिंध और सिंधी समाज का महत्व भारत की आत्मा में आज भी उतना ही है जितना हजारों वर्ष पहले था।”
“भारत की कल्पना सिंधु नदी के बिना अधूरी है। सिंध सिर्फ भूगोल नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है।”
“हम गर्व से राष्ट्रगान में गाते हैं— पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा— और यह परंपरा सदैव जारी रहेगी।”
उन्होंने सिंधी समाज की विरासत को सनातन संस्कृति का अटूट अंग बताते हुए उसे नमन किया।
ओम बिरला का सिंधी समाज को बड़ा सम्मान
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ‘सशक्त समाज, समृद्ध भारत’ के निर्माण में सिंधी समाज की बड़ी भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम स्थल पर ही सिंधी समाज द्वारा उनका जन्मदिन भी भव्य रूप से मनाया गया।
सिंधी भवन की मांग
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी ने सिंधी समाज की ओर से भारत सरकार से महत्वपूर्ण मांग रखी—
दिल्ली सहित हर राज्य में ‘सिंधी भवन’ की स्थापना
जिससे कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन और सामाजिक गतिविधियों में सिंधी समाज को सुविधा मिल सके।
सिंधी समाज के प्रमुख व्यक्तित्व सम्मानित
कार्यक्रम में सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने
राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्दु सिंघानिया,
राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल,
राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी
को चुनरी ओढ़ाकर, बैज लगाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में शामिल:
डॉ. गुरमुख जगवानी – अध्यक्ष
डॉ. राजू वी. मनवानी
डॉ. पीतांबर धलवानी
एक्टर अरमान ताली
लीना जैन (मुंबई)
अशोक अंशवानी
हिमांशु हितेंद्र निहालानी (कानपुर)
शंकर लालवानी (इंदौर)
श्रीकांत भाटिया
संजय कुमार (दिल्ली)
वरुण कुमार (नोएडा)
सहित देश–विदेश के अनेक सम्मानित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

