पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकांत,
क्षेत्राधिकारी रुधौली श्री कुलदीप सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी लाईन श्री प्रदीप कुमार त्रिपाठी व भारी पुलिस बल के साथ थाना पुरानी बस्ती अंतर्गत पैदल गस्त की गई। इस दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजनत से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया और सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती, मय पुलिस बल व संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

