आरोपी को पकड़ने आई गोवर्धन पुलिस पर हमला, दरोगा घायल, ग्रामीणों ने किया पथराव
डीग के गांव इकलेरा की घटना, पुलिस गाडी क्षतिग्रस्त
गोवर्धन। शुक्रवार की दोपहर वांछित आरोपी को पकड़ने डीग कोतवाली क्षेत्र के गांव इकलेरा में पहुंची गोवर्धन पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव व लाठी डंडो से हमला कर दिया। घटना में गोवर्धन थाने के पुलिस उप निरीक्षक घायल हो गए । सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावर भाग खड़े जबकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे गोवर्धन पुलिस वांछित आरोपी अमित (30) पुत्र सुनहरी निवासी इकलेरा को गिरफ्तार करने गांव पहुंची थी जैसे ही पुलिस ने अमित को हिरासत में लिया उसके परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर लाठी डंडों व पथराव कर हमला बोल दिया जिस पर एसआई नितिन त्यागी के चेहरे व आंख पर चोटे आई अन्य साथी पुलिसकर्मीयों के भी चोटें आने के साथ गाडी भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घायल पुलिस सब इंस्पेक्टर नितिन कुमार त्यागी को डीग अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस ने मौके से आरोपी युवक अमित को गिरफ्तार कर लिया है। गोवर्धन पुलिस ने डीग थाना कोतवाली में हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है।

