हनुमान सेना उत्तर प्रदेश का अभ्यास वर्ग अवधपुरी रोड कलबारी स्थित मिल्टन - पब्लिक स्कूल पर किया गया। शुभारंभहनुमान सेना के राष्ट्रीय संरक्षक अविनाश राणा, राष्ट्रीय संरक्षक भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ब्रज क्षेत्र चौधरी अमित सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
राष्ट्रीय संरक्षक अविनाश राणा ने कहा कि हनुमान सेना हिन्दू समाज की सेवा और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हनुमान सेना संगठन के रूप में एक बड़ा परिवार है। हमें सनातन धर्म की रक्षा के लिए जागरूक रहना होगा। राष्ट्र विरोधी ताकतें निरंतर सनातन धर्म के विरोध में कुचक्र रचती रहती हैं। हमें देश
के वार्डरों पर जितना खतरा नहीं है उतना खतरा देश में ही रह रहे देशद्रोहियों से है। हनुमान सेना देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है।
अमित सिंह ने कहा कि हनुमान सेना का हर सदस्य हमारे परिवार का सदस्य है। उसे किसी भी प्रकार की समस्या होती। है तो संगठन हमेशा उसके साथ है। हनुमान सेना बहुत समय से हिन्दुत्व के लिए प्रदेश में कार्य कर रही है। कार्यक्रम के समापन सत्र में आगरा के प्रमुख समाजसेवियों व्यापारियों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश शिवाजी, ज्ञानेंद्र फौजदार, लक्ष्मण सिंह चाहर, विनोद चाहर जी, युवा प्रदेश अध्यक्ष रोहित चौधरी, रविशंकर शर्मा, नितिन जैन, धर्मेन्द्र धाकड़, लोकपाल चाहर आदि मौजूद रहे

