समस्त कार्यालयाध्यक्षों/विभागाध्यक्ष की उपस्थिति में पेंशनर्स की समस्याओं का कराया जायेगा निराकरण।*
आगरा.08.12.2025/दिनांक 17ः12.2025 को पेंशन दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में कलैक्ट्रेट सभागार कक्ष आगरा में प्रातः 11ः00 बजे बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें पेंशनर्स बन्धु अपनी समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिभाग कर सकते हैं। उक्त के परिपेक्ष्य में पेंशनर्स संगठनों द्वारा कार्यालयाध्यक्षों/विभागाध्यक्षों के पूर्व की बैठको में उपस्थित न रहने के कारण अपना असन्तोष व्यक्त किया गया। तथा पेंशनर दिवस में सभी विभागों के जिला स्तर के अधिकारियों (मुख्य चिकित्साधिकारी सहित) उपस्थित रहने की मांग की है।
जिलाधिकारी श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों/विभागाध्यक्षों को आदेशित किया है कि वे उक्तानुसार अपने स्तर से पेंशनरों को सूचित करते हुये स्वयं भी व्यक्तिगत रुप से उक्त निर्धारित बैठक में अनिवार्य रुप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, जिससे पेंशनर्स की समस्याओं का निराकरण कराया जा सके तथा पेंशनर्स दिवस प्रभावकारी एवं सार्थक रुप से आयोजित हो सके।

