लांजी- लांजी किरनापुर क्षेत्र के विधायक राजकुमार कर्राहे के द्वारा लगातार क्षेत्र में विकास कार्यो कि सौगात दी जा रही है तथा उन कार्यो को स्वीकृत करवाकर उनका भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी विधायक राजकुमार कर्राहे के द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 9 दिसंबर को जनपद पंचायत लांजी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत उमरी में विधायक निधी सहित अन्य मदों एवं योजनाओं के तहत प्रदाय विकास कार्यो का भूमि पूजन विधायक राजकुमार कर्राहे के हस्ते किया जाना है। जिनमें प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना अन्तर्गत स्वीकृत सुरेन्द्र पटले के घर से मोक्षधाम तक सीसी रोड़ निर्माण 300 मीटर लागत 10 लाख 50 हजार, विधायक विकास निधी से स्वीकृत तोरण द्वारा लागत 3 लाख 50 हजार, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना अन्तर्गत स्वीकृत उमरी से बोरी मार्ग लागत 2 करोड़ 2 लाख 12 हजार, 15वें वित्त जनपद स्तर अनटाईड मद से स्वीकृत शासकीय प्राथमिक सह माध्यमिक शाला उमरी में बाउण्ड्री वॉल निर्माण लागत 6 लाख रूपये, विधायक निधी से विठ्ठल रूखमाई मंदिर के पास उमरी में सभा मंच निर्माण लागत 2 लाख । इन सभी विकास कार्यो का भूमि पूजन आज 9 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से स्थान ग्राम पंचायत उमरी तथा श्री कृष्ण मंदिर के प्रांगण में मुख्य अतिथि राजकुमार कर्राहे, किस अनुच्छेद में कार्यक्रम संपादन किया गया

