खुरहंड। निर्धारित कार्यक्रम में प्रस्थान से पूर्व मंगलवार को खुरहंड रेलवे स्टेशन आवास पर आयोजित जनता दर्शन में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आए सम्मानित आगंतुकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं परिवेदनाओं को विस्तार से सुना।
जनता दर्शन के दौरान क्षेत्रवासियों ने भूमि विवाद, बिजली, राशन, पेंशन, आवास तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रकरण प्रस्तुत किए। सभी मामलों पर गंभीरता दिखाते हुए विधायक प्रकाश द्विवेदी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से समयबद्ध समाधान प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए विधायक ने कहा कि जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या सर्वोपरि है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे विधायक के समक्ष रखने और तुरंत कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर आभार व्यक्त किया।

