मुख्य विकास अधिकारी ने किया जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय इटौरा का निरीक्षण किया
आज मुख्य विकास अधिकारी ( C.D. O.) श्री मती प्रतिभा सिंह आगरा नें जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय इटोरा आगरा का निरीक्षण किया उनके साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी आगरा जी. आर. प्रजापति भी मौजूद रहें उन्होंने सबसे पहले विद्यालय में चल रही वेटलिफ्टिंग व पावरलिफ्टिंग के खिलाड़ियों से मिलते हुए उनका प्रदर्शन को देखा और हाल ही में हुई प्रतियोगिता वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीतने वाले विद्यालय के व्यायाम शिक्षक हरीश चंद्र धारिया व छात्र रमन को पदक जीतने की शुभकामनाएं दी खेल से खुश होकर अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी आश्वासन दिया और जल्द ही विद्यालय में 10 लाख से वेटलिफ्टिंग हॉल तैयार कराया जाएगा इसके बाद अंग्रेजी लैब का निरीक्षण किया जिसमें छात्रों ने अंग्रेजी में स्पीच दि विद्यालय में चल रही स्पोर्ट्स व अंग्रेजी लेब की प्रशंसा की इसके बाद विद्यालय के हॉस्टल और मैस की व्यवस्था देखी जिसका संचालन महिला समूह द्वारा जय भीम प्रेरणा कैंटीन छात्रों को मीनू के अनुसार अच्छा भोजन उपलब्ध करा रही है छात्रों से खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली और देखा कि प्रतिदिन के हिसाब से किस प्रकार भोजन व्यवस्था दी जाती है सीडीओ मैडम ने मैस के बाहर हैंड वॉश के लिए साबुन की व्यवस्था के लिए बोला प्रधानाचार्य को सफाई की ओर ध्यान देने को कहा और जल्द ही विद्यालय और मैस में साफ जल हेतु RO लगवाने के लिए कहा साथ ही बोला की छात्रावास प्रथम व तृतीय मरम्मत कार्य के लिए जो बजट आया है जल्द ही उसका कार्य शुरू किया जाये साथ ही बोला की विद्यालय में हर महीने मेडिकल कैंप लगाया जाए जिसके लिए विद्यालय के फार्मासिस्ट को सीएमओ ऑफिस जाकर मेडिकल कैंप हेतु सम्पर्क करते रहें

