बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गये कि केन्द्र व राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप बच्चों और गर्भवती महिलायों, धात्री महिलाओं, किशोरियों के पोषण स्तर में सुधार लाने के साथ ही परस्पर निगरानी की जाए तथा समय से पुष्टाहार का वितरण व स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या कराई जाए।
महिलाओं, बच्चों व किशोरियों के स्वास्थ्य के प्रति सजगता के लिए जागरूक करने के साथ ही कुपोषित, मैम एवं सैम बच्चों का चिन्हांकन करके नियमित सुविधा उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य में सुधार लाने के साथ ही ई कवच पोर्टल में फीड भी कराया जाए ताकि उन बच्चों की परस्पर निगरानी की जा सके ।
बैठक में निर्देश दिए गए कि सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों के रूप में विकसित किये जा रहे केन्द्रों पर रैनवाटर हार्वेस्टिंग, पोषण वाटिका व बाला पेंटिंग को सम्बन्धित विभागों के समन्वय ससमय पूर्ण कराये जाने एवं निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गये।

