मऊरानीपुर बाईस दिसंबर को गरोठा चौराहे पर चार बदमाशों ने लभेडपुरा नाका चंद्रवदनी लश्कर ग्वालियर निवासी राजेंद्र पुत्र मोहन बाबू शिवहरे के साथ ढाई लाख रुपए की लूट कर भागे थे मौके से एक लुटेरा रविन्द्र पुत्र रामसेवक लोधी को गिरफ्तार कर लिया गया था बाकी अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीम जुट गई थी।रात्रि में मुखबिर की सूचना पर बाकी शेष तीन आरोपियों को बड़े गांव तिगैला पर होने की सूचना पर पुलिस बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस को देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।लेकिन पुलिस ने तीनो आरोपियों को पकड़कर उनके पास से लूटे गए ढाई लाख रुपए नगद व घटना में प्रयुक्त एक तमंचा व मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर उन पर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी।पकड़े गए लुटेरों में राजू उर्फ जितेंद्र राजपूत पुत्र हरिराम निवासी डल्लूपुरा थाना लिधौरा जिला टीकमगढ़,मिथुन राजपूत पुत्र स्वामी,संतोष पुत्र मोती लाल विश्वकर्मा निवासी बड़ा लिधौरा जिला टीकमगढ़ को एक अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार किया
वाइट,पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह मऊरानीपुर
ब्यूरो चीफ झांसीसमद अली
