दारागंज दशाश्वमेघ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम: मकर संक्रांति पर उमड़ा जनसैलाब
(धर्मेन्द बघेल आगरा)
(प्रयागराज) मकर संक्रांति के पावन पर्व पर तीर्थराज प्रयाग के दारागंज स्थित दशाश्वमेघ घाट पर सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। गुरुवार, 15 जनवरी 2026 को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर स्मारक के समीप विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।इस सेवा कार्यक्रम में शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेफर्ड धामू पाल जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के सेवा, धर्म और जनकल्याण के आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।कार्यक्रम में सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर रवि कुमार पाल (एडवोकेट) राजेश पाल (प्रधान, कोटिला)राम मूर्ति पाल (प्रधान, असुआपार) सत्यम पाल (जिला उपाध्यक्ष, शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया)
साथ ही शुभम पाल, विकास पाल, संतोष पाल, नन्हे पाल, पवन पाल और रमेश पाल सहित संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे श्रद्धालुओं ने खिचड़ी व अन्य प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। उपस्थित जनसमूह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकजुटता और सेवा भाव का भी संचार करते हैं। स्मारक के समीप हुए इस आयोजन ने लोकमाता के जनकल्याणकारी मूल्यों को जीवंत कर दिया

