गोरखपुर, विकासखंड पिपरौली ,भीटी खोरिया,में माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक दिल को छू लेने वाला आयोजन हुआ।
गोरखपुर, विकासखंड पिपरौली ,भीटी खोरिया,में माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक दिल को छू लेने वाला आयोजन हुआ। पुष्प लता पांडे ने अपने हाथों से जरूरतमंद और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर ग्राम के सम्मानित लोग मौजूद रहे।
संजय पांडे, चंद्रमौलि उर्फ पप्पू पांडे, उत्सव पांडे, अनंत उर्फ लव और सैकड़ों लोग इस आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने भी जरूरतमंदों को कंबल बांटे। टैप, किताबी, अमित जैसे लोगों को कंबल दिए गए।
पुष्प लता पांडे ने कहा, माघ पूर्णिमा के इस शुभ दिन पर हमने समाज के सबसे पिछड़े और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का प्रयास किया है। हमें खुशी है कि हम उनके चेहरे पर मुस्कान ला सके।
इस आयोजन में शामिल लोगों ने पुष्प लता पांडे और उनके साथियों को धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।
