भोर से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए घाट पर पहुंचने लगे।
हर-हर गंगे के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य किया।
स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भी भारी भीड़ देखने को मिली।
मौनी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा का भाव नजर आया।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट पर अस्थायी व्यवस्थाएं की गई थीं।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस बल मुस्तैद रहा और लगातार निगरानी की गई।
किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से स्नान पर्व संपन्न किया।
मौनी अमावस्या के अवसर पर कलवारी टांडा पुल श्रद्धा और विश्वास का प्रमुख केंद्र बना रहा।
डॉ दयाराम वर्मा बस्ती
