मोटरसाइकिल की आमने सामने हुई टक्कर में घायल दो युवकों को पहुंचाया गया अस्पताल।
रास्ते में एक युवक की मौत, दूसरे का गंभीर हालत में चल रहा इलाज।
हादसे में घायल 24 वर्षीय आदित्य पांडेय पुत्र वीरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ बब्बू पांडेय की मौत।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव निवासी 24 वर्षीय आदित्य पांडेय की सड़क हादसे में मौत।
गौर थाना क्षेत्र के साड़ी कल्प गांव निवासी 36 वर्षीय मोहित अग्रहरि उर्फ नाटे गभीर रूप से घायल।
घायल मोहित अग्रहरि का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में चल रहा इलाज।
चौकी प्रभारी टिनिच श्रीहरि राय ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल दोनों घायलों को भेजवाया अस्पताल।
निमंत्रण कार्ड बांटकर वापस घर जाते समय हादसे का शिकार हुए आदित्य पांडेय।
शनिवार को आयोजित दादी के ब्रह्मभोज का निमंत्रण कार्ड बांट कर वापस घर जा रहे थे आदित्य।
आदित्य की मौत से परिजन बदहवास, मदनपुरा गांव में पसरा मातम।
हादसे की सूचना मिलते की गांव और क्षेत्र से बड़ी संख्या में आदित्य पांडेय के घर पहुंचे लोग।
गौर थाना क्षेत्र के टिनिच बुद्ध बाजार में आज रात हुआ हादसा, दोनों मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई।
