नीरज वर्मा
तहसील संवाददाता कि ख़ास रिपोर्ट
उप कृषि निदेशक बहराइच श्री विनय कुमार वर्मा ने बताया कि आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी महोदय बहराइच की अध्यक्षता में कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष वर्ष 2025-26 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्वर मैकेनाइनजेशन योजना एवं प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेजीड्यू (सीआरएम) योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 में अनुदान पर यन्त्र क्रय करने हेतु आनलाइन बुकिंग करने वाले लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से विकास भवन सभागार बहराइच में आयोजित किया गया। उप निदेशक कृषि श्री विनय कुमार वर्मा ने बताया कि एसएमएएम योजनान्तर्गत 69 लक्ष्य के सापेक्ष 04 कृषि यन्त्रों की बुकिंग लक्ष्य से अधिक पाये जाने पर ई-लॉटरी से चयन किया गया। इसी प्रकार इन-सीटू योजनान्तर्गत 02 कृषकों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने चयनित किसानों को बधाई देते हुए कहा कि अतिशीघ्र कृषि यन्त्र का क्रय कर दर्शन 2.0 पोर्टल पर बिल सत्यापन हेतु अपलोड करना सुनिश्चित करे जिससे कृषि विभाग द्वारा अनुदान आपके खाते में एस.एन.ए. स्पर्श पोर्टल के माध्यम से कृषि निदेशालय लखनऊ से प्रेषित कराया जा सके। विकास भवन सभागार बहराइच में आयोजित ई-लॉटरी में विकास खण्ड कैसरगंज के श्री गोरखनाथ का रोटावेटर महसी की यशोदा देवी का लेजर लैण्ड लेवलर, रिसिया के अब्दुल हमीद का मल्टीक्राप थ्रेसर रिसिया के ही कृषक मतीन अहमद का सुपर सीडर कृषि यन्त्र एवं रिसिया विकास खण्ड के ही कृषक शम्भर का कस्टम हायरिंग सेन्टर का चयन किया गया।
उप कृषि निदेशक बहराइच ने चयनित किसानों को अविलम्ब कृषि यन्त्रों का क्रय कर पोर्टल पर बिल अपलोड करने को कहा, जिससे अतिशीघ्र सत्यापन के बाद अनुदान की धनराशि प्रेषित किया जा सके। उप निदेशक कृषि श्री विनय कुमार वर्मा ने चयनित किसानो से कहा कि कृषि यंत्र क्रय से पूर्व मूल्य का 50 प्रतिशत धनराशि विक्रेता के खाते में स्वयं के बैंक खाते से ट्रान्सफर किया जाये तथा सत्यापन के समय विक्रेता के खाते में प्रेषित धनराशि का साक्ष्य संलग्न किया जाए। इस अवसर पर समिति के सदस्य जिला उद्यान अधिकारी के प्रतिनिधि श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी, एलडीएम श्री जितेन्द्र कुमार मसंद, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री योगेश यादव, कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच के वैज्ञानिक डा० अरुण कुमार राजभर, जिला कृषि अधिकारी श्री सूबेदार यादव, प्रगतिशील सदस्य कृषक श्री राम प्रवेश मौर्या, श्री लालता प्रसाद गुप्ता, श्रीमती माया देवी, श्री अमित सिंह, श्री निरंजन लाल वर्मा सहित समस्त अधिकारी / पदाधिकारी एवं कृषकगण उपस्थित रहे। उप कृषि निदेशक बहराइच श्री विनय कुमार वर्मा

