कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों एवं विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
नये नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी माँ सरस्वती की पूजा कर प्री प्राइमरी विंग में अक्षर ज्ञान आरम्भ किया !
हर बार की भांति इस वर्ष भी स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों की एडमिशन फीस फ्री की गई!
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के माननीय निदेशक सुनिल सोमानी ने विद्यार्थियों को अपना स्नेहपूर्ण आशीर्वचन प्रदान किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की !
