ग्राम पंचायत बोथली में विकास कार्यों के भूमिपूजन का आयोजन आज
लांजी।
जनपद पंचायत लांजी अंतर्गत ग्राम पंचायत बोथली में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजकुमार कर्राहे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विधायक कर्राहे की अनुशंसा से ग्राम पंचायत बोधली में 25 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन एवं 04 लाख रुपये की लागत से सभा मंच निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इन विकास कार्यों से ग्रामवासियों को सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत लांजी की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना खोंगल, उपाध्यक्ष अजय अवसरे, पूर्व विधायक रमेश भटेरे सहित जिला पंचायत व जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, सरपंच, उपसरपंच एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति प्रस्तावित है।
ग्राम पंचायत द्वारा समस्त ग्रामवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम 06 फरवरी 2026, शुक्रवार को दोपहर 3 बजे ग्राम पंचायत बोधली में आयोजित होगा।
