कन्नौज।पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों व रिक्रूट आरक्षियों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस परखने के लिए दौड़ लगवाई गई। टोलीवार ड्रिल और शस्त्र अभ्यास कराकर अनुशासन पर विशेष जोर दिया गया।एसपी ने यूपी 112 की पीआरवी वाहनों का भी निरीक्षण किया और आपातकालीन उपकरणों की जांच की। उन्होंने पीआरवी कर्मियों को अलर्ट रहते हुए जनता की सुरक्षा और सेवा में पूरी निष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
