8 फरवरी उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का जिला कार्यकारिणी का चुनाव 22 फरवरी को होगा। अध्यक्ष अध्यक्ष रमेश कुमार भारती ने बताया कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल व प्रदेश मंत्री रामेन्द्र श्रीवास्तव की ओर से अधिवेशन चुनाव कार्यक्रम को घोषित कर दिया गया है। नामांकन 9 फरवरी को विकास खंड पिपराइच के सभागार में सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच होगा नाम वापसी का समय 11 बजे से 12 बजे तक रखा गया है। चुनाव चिन्ह का आवंटन 12 बजे से 1 बजे तक होगा। चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए नरेंद्र कुमार को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। मतदान की स्थिति 22 फरवरी को सुबह नौ बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान कराया जाएगा इसके बाद मतगणना होगी और उसी रिजल्ट घोषित की जायेगी।
