सहजनवा गोरखपुर *ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को विधानसभा स्तरीय बजट पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव रहे, जिन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत नवीन बजट की प्रमुख उपलब्धियों और विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
गोष्ठी में किसानों, आम नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं बुद्धिजीवियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
उन्होंने ने कहा कि किसानों के लिए फसल उत्पादन बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, कृषि ऋण की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था तथा बाजार तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने संबंधी योजनाओं पर विशेष रूप से चर्चा की। साथ ही आम नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सड़क एवं रेल कनेक्टिविटी, स्वच्छ ऊर्जा और मूलभूत सुविधाओं के विकास पर बजट के सकारात्मक प्रभाव को भी रेखांकित किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष रविप्रताप सिंह ने किया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी गुलाब तिवारी, इंद्रकुमार निगम, विजय बहादुर सिंह, सूर्यनाथ विश्वकर्मा, विजय नाथ त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, संजय सिंह, सतीश उपाध्याय, राहुल सिंह, धर्मराज गौड़, शिवचरण प्रसाद एवं संदीप कुमार भारती सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
