आपको बताते चले कि थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 18.02.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0-27/2026 धारा-115(2), 352,105 बीएनएस से संबंधित एक अभियुक्त व एक बाल अपचारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा गायघाट के परिसर से दिनांक 19.02.26 को समय 08.45 बजे गिरफ्तार/ पुलिस अभिरक्षा में लेकर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की राड व बांस की लकड़ी बरामद किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्ता/ बाल अपचारी का विवरण:
1.संगीता पत्नी मलखान राजभर निवासिनी टेगरिया राजा थाना कलवारी जनपद बस्ती।
2.एक बाल अपचारी ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
1.थानाध्यक्ष कलवारी गजेन्द्र प्रताप सिंह, जनपद बस्ती।
2.उ0नि0 राकेश कुमार मिश्र ( प्रभारी चौकी गायघाट ) थाना कलवारी जनपद बस्ती।
3.का0 अलखनाथ पांडेय थाना कलवारी जनपद बस्ती।
4.महिला आरक्षी पूनम पाठक थाना कलवारी जनपद बस्ती।
