आपको बताते चले कि वर्ष 2024 में पुलिस विभाग से बर्खास्त एक पूर्व सिपाही ने पुलिस की वर्दी पहनकर NSSO (राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन) विभाग में संविदा क्षेत्र प्रवेक्षक के पद पर नौकरी दिलाने का लालच देकर दो युवकों से कुल 1,84,000/- रुपये ठगे गए। अभियुक्त ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किए और अपना असली नाम छिपाने के लिए नेम प्लेट पर "राहुल कुमार" लगाकर धोखाधड़ी की।
घटना का विवरण - वादी अश्वनी दूबे पुत्र संतोष दूबे, निवासी ग्राम कुरमौल, पोस्ट कटार सोयम, थाना घनघटा, जनपद संतकबीरनगर तथा उनके मित्र विनोद कुमार पुत्र बब्बन प्रजापति, निवासी मलका टोला, पोस्ट कोइलगढा, थाना सुरौली, तहसील रुद्रपुर, जनपद देवरिया ने थाना लालगंज जनपद बस्ती में तहरीर दी कि दिनांक 27 जनवरी 2026 को टेढ़ी पुलिया (लखनऊ) पर उनकी मुलाकात अभियुक्त अजय कुमार जयसवाल पुत्र स्व. अशर्फीलाल जयसवाल, निवासी ग्राम बलीपुर गायत्रीनगर, थाना कोतवाली नगर, तहसील सदर, जनपद प्रतापगढ़ से हुई।अभियुक्त ने खुद को NSSO विभाग में "पकड़" वाला बताते हुए दोनों युवकों को संविदा क्षेत्र प्रवेक्षक के पद पर नौकरी दिलाने का वादा किया। झांसे में आकर दोनों ने अभियुक्त को कुल 1,84,000/- रुपये (ऑनलाइन तथा नगद) दिए। दिनांक 06 फरवरी 2026 को अभियुक्त ने दोनों को नियुक्ति पत्र सौंपे, लेकिन संदेह होने पर पीड़ित गोरखपुर स्थित NSO कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी एवं जाली हैं।अभियुक्त ने फिर दूसरे पद पर नौकरी दिलाने का बहाना बनाया और दिनांक 19 फरवरी 2026 को निपनिया भट्ठे के पास दूसरा नियुक्ति पत्र देने तथा अतिरिक्त पैसे लेने के लिए पहुंचा। इस दौरान वह पुलिस की वर्दी पहने हुए था, लेकिन नेम प्लेट पर "राहुल कुमार" लिखा था। पीड़ितों ने फर्जीवाड़ा उजागर कर पैसे वापस मांगे तो अभियुक्त ने कुछ राशि (ऑनलाइन व नगद) लौटाई, लेकिन शेष राशि देने से इनकार कर दिया।पीड़ितों ने अभियुक्त को पकड़कर थाने लाए। थाना लालगंज पुलिस ने अभियुक्त अजय कुमार जयसवाल को हिरासत में लेकर मु0अ0सं0 36/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। जांच में पुष्टि हुई कि अभियुक्त वर्ष 2024 में पुलिस विभाग से बर्खास्त किया जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.अजय कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 अशर्फीलाल जायसवाल सा0 बलीपुर गायत्रीनगर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
1.प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार थाना लालगंज जनपद बस्ती ।
2.उ0नि0 देवव्रत शर्मा थाना लालगंज जनपद बस्ती ।
3.का0 पुष्कर यादव थाना लालगंज जनपद बस्ती ।
