बांदा। भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण और संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से नेशनल एंटी करप्शन ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक 14 मार्च 2026 को शहर के दया होटल के पास आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश शुक्ला ने की।बैठक के दौरान संगठन को जनपद में सक्रिय और सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला बांदा इकाई का गठन किया गया। इसमें शिवाकांत शर्मा को जिला अध्यक्ष, रमाकांत शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, प्रवीन पांडे को जिला सचिव, बृजेश मिश्रा और विवेक पांडेय को महासचिव तथा रवि करण सिंह गौतम को संगठन सचिव नियुक्त किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों का राष्ट्रीय टीम के सदस्यों द्वारा सम्मान और स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरण और सामाजिक जवाबदेही को मजबूत करना संगठन की प्राथमिकता है, जिसके लिए जिला स्तर पर सक्रिय टीम का गठन किया गया है।बैठक में राष्ट्रीय महासचिव जे.एन. मिश्रा, राष्ट्रीय विधि सचिव सीताराम विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।बैठक में संगठन को जिले में सक्रिय करने, भ्रष्टाचार के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर विशेष चर्चा की गई।
