सीतापुर । प्रमुख समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता आदित्य सिंह का सामाजिक समरसता होली मिलन समारोह का आयोजन राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय पिसावां में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,तथा बड़ी सख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान भाजपा नेता आदित्य सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर
भाजपा नेता आदित्य सिंह ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का त्योहार है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सद्भाव मजबूत होता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए मिलजुल कर पर्व मनाने और आपसी सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
