* रमजीतैवा से बोकटा तक पूरी तरह टूटी सड़क का मामला
* डेढ़ दशक से टूटी सड़क और नाला का अभी तक नहीं कराया गया मरम्मत
सहजनवा गोरखपुर * नगर पंचायत सहजनवा के वार्ड 2 बोकटा से रमजीतैवा तक जाने वाली सड़क करीब डेढ़ दशक से टूट कर बेहाल पड़ी हुई। लेकिन किसी भी जिम्मेदार ने इस सड़क का मरम्मत कराने की कोशिश नहीं किया। जिसको लेकर दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों टूटी सड़क पर खड़ा होकर प्रदर्शन किया। और प्रशासन से सड़क मरम्मत कराने की मांग किया है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभिनाश ने कहा कि यह मार्ग करीब डेढ़ दशक से टूटा हुआ है। सड़क में एक से लेकर डेढ़ फीट तक गड्ढे बन चुके है। इसके अलावा पूरे नगर पंचायत के जल निकासी के लिए बनाया गया नाला भी टूट चुका है और धराशाही होने की कगार पर है। सड़क की जर्जर हालत यह है कि आए दिन राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे है। कई बार जिम्मेदारों से सड़क मरम्मत कराने के लिए शिकायत किया गया लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। प्रशासन से मांग है कि एक माह के अंदर सड़क का मरम्मत नहीं कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होगे।
प्रदर्शन करने वालो में निहाल,गब्बर,बृजेश कुमार,कर्मवीर निषाद,दशरथ,सुरेंद्र,पवन,आलोक वीरू,शिवम,मुकेश,प्रमोद,सौरभ,राधेश्याम,मुकेश,
सुरेंद्र,सत्यपाल,इंद्रेश,राजू,राहुल,सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
