वीएस भारती जिला ब्यूरो चीफ अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
दिनांक -15 -03-2026
स्थान - मंगतपुर गांव
विषय - अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाना।
मुख्य अतिथि - श्रीमती रीता कुमारी महिला थाना अध्यक्ष पीलीभीत
विशिष्ट अतिथि - सुचेतना निदेशक फादर पायस जी, श्रीमती अनीता चौधरी बाल विकास परियोजना अधिकारी पीलीभीत, श्रीमती जय श्री सिंह महिला कल्याण विभाग व जेंडर स्पेशलिस्ट पीलीभीत, फादर अरीश जी , श्री राजीव रंधावा जी , फादर मनोज जी, सिस्टर ललिता जी, श्री प्रेम बहादुर ग्राम प्रधान मंगतपुर
विवरण- सुचेतना समाज सेवा उपकेंद्र पीलीभीत के द्वारा अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की उड़ान परियोजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के साथ अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसकी शुरुआत बंदना डांस से की गई। और अलग-अलग गांव से आई महिलाओं को जागरुक करने के लिए किशोरियों वह महिलाओं के द्वारा जागृति गीत, डांस, नाटक, प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। मुख्य अतिथि श्रीमती रीता कुमारी जी ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए और अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने लिए जागरूक किया।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनीता चौधरी जी ने समस्त महिला व किशोरियों को महिला दिवस क्यों मनाते हैं उसके बारे में अवगत कराया एवं प्रेरणादायक गीतों के माध्यम से सभी को जागरूक किया व श्रीमती जय श्री सिंह जी के द्वारा सभी महिलाओं को महिला कल्याण विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया एवं जरूरी दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध कराई
सुचेतना निदेशक फादर पायस के द्वारा महिलाओं का मार्ग दर्शन किया गया एवं शुभकामनाएं दी गई । राजीव रंधावा ने महिलाओं को अपने हक और अधिकार के लिए आगे बढने के प्रेरित किया। कार्यक्रम मे सुचेतना पीलीभीत व पोलीगंज का सभी स्टॉफ उपस्थित था। महिला दिवस कार्यक्रम मे 12 गाँव की 275 महिलाएं एव किशोरियां उपस्थित थी।
