लखनऊ। राजधानी में लगातार हो रही दुकानों में चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह मड़ियांव, अलीगंज, जानकीपुरम, चिनहट और इटौंजा थाना क्षेत्रों में दुकानों के शटर व ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 41 मोबाइल फोन, 2 टैबलेट, 2 देशी तमंचा, 1 रिवाल्वर, घटना में प्रयुक्त एक कार (Verna) और 2 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।पुलिस की सटीक कार्रवाई से खुलासा क्राइम प्रभारी लखनऊ व थाना प्रभारी मड़ियांव शिवानंद मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक रणनीति के तहत कार्रवाई करते हुए इस गिरोह को धर दबोचा। इस सफलता से एक साथ 5 थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा हो गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम इस अभियान में उ0नि0 अशोक कुमार सिंह, अमित साहू, अखिलेश कुमार, सत्येन्द्र कुमार, शुभम तिवारी, अखिलेश सिंह और पुष्पेन्द्र चौधरी की अहम भूमिका रही।अपराध शाखा का भी रहा सहयोग अपराध शाखा लखनऊ की टीम के उ0नि0 आशुतोष पाण्डेय, राहुल त्रिपाठी, प्रकाश सिंह, प्रशांत कुमार और असलम खान ने भी कार्रवाई में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। पुलिस की सतर्कता से मिली राहत पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सफलता की सराहना की है।
