गर्मी के मौसम में सर्प दंश का खतरा अधिक बढ़ जाता है। सजकता पूर्वक अविलंब उपचार से प्राण रक्षा हो सकती है।
उक्त- बातें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक ठर्रापार डॉक्टर सतीश कुमार सिंह ने कही। वह मंगलवार को सर्पदंश से होने वाले खतरों के प्रति आगाह करते हुए आशाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को बेहद सजग एवं सुरक्षित रहने की जरूरत होती है । मौसम बदलने से विषैली सांपों का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी के मौसम को देखते हुए सीएचसी पूरी तरह तैयारी कर ली है। किसी व्यक्ति को यदि सर्प दंश होता है, तो झाड़-फूंक के अपेक्षा तत्काल चिकित्सालय पहुंचना बेहद आवश्यक है। इसके लिए आशाएं पूरी तरह तैयार हैं। सभी से संपर्क करके सर्प दंश के खतरों से आगाह करने का कार्य करेंगी।
यह बताना सुनिश्चित करेंगी की- सर्वप्रथम आत्मविश्वास बनाए रखना और 45 से 50 मिनट के अंदर चिकित्सालय बेहद आवश्यक है ।
सांप काटने के बाद समय बर्बाद किया गया, तो संभवत उस व्यक्ति के जान पर आ सकती है। हमारी कोशिश है कि सहयोग व सजकता उनकी सुरक्षा की गारंटी देता है। उक्त अवसर पर वरिष्ठ स्वास्थ्य कार्यकर्ता लोकतंत्र कुमार सोनी,डाक्टर राजन,डाक्टर, प्रमोद,अभिनव प्रताप सिंह, हेमंत पाण्डेय, विनय पाण्डेय,चंद्रसेन पाठक, जकरुल्ला, अंजनी कुमार, सुशील कुमार शुक्ल, रवि शंकर राज, जय राम, बिनोद कुमार यादव, जे के यादव, बबिता सिंह, अमरेन्द्र राज,देवी नंदन भट्ट समेत कई लोग मौजूद थे।
