पीलीभीत___ उपनिदेशक पंचायत महेंद्र सिंह जी के दिशा निर्देशन में ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम के सदस्यों का विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण मरौरी,ललौरीखेड़ा, बिलसंडा,बीसलपुर,बरखेड़ा,अमरिया, पूरनपुर ब्लाक सहित सभी ब्लॉकों में प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
पूरनपुर ब्लाक में चतुर्थ बैच के प्रशिक्षण का हुआ समापन/उद्घाटन सत्र में प्रशिक्षक देवेश यादव ने गीत के उपरांत प्रशिक्षण के उद्देश्य, नियम, अपेक्षाएं आदि पर चर्चा करते हुए आईस ब्रेकिंग गेम के द्वारा परिचय कराया। प्रशिक्षका रोशनी जी, बबीता जी द्वारा सहभागी, पावर वाक, छोटे समूह में चर्चा, फिल्म प्रदर्शन आदि के माध्यम से विभिन्न बिंदुओं पर समझ विकसित करते हुए विकास की अवधारणा, मॉडल पंचायत उडनथुरई और पिपलांत्री पर फिल्म का प्रदर्शन, सतत् विकास के लक्ष्य, ग्राम पंचायत विकास योजना, सोशल प्लान आदि पर चर्चा की। समापन सत्र में लो कॉस्ट, नो कॉस्ट पर बड़े समूह में चर्चा करते प्रशिक्षका बबीता जी ब रोशनी जी ने माडल पंचायत हेतु विकास खंड स्तरीय प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम की समझ विकसित करते हुए जीपीडीपी क्या, क्यों, कैसे आदि पर भी चर्चा कर जीपीडीपी के पांचों चरणों को बहुत जरूरी बताया। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सचिव , पंचायत सहायक ब समूह की एक एक्टिव महिला आदि ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह, प्रशिक्षण दाई संस्था से आए जिला समन्वयक मनोज कुमार सिंह कविता सिंह और सहयोगी राहुल पाल अतुल और रत्नेश का विशेष सहयोग रहा/
