पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि देते हुए भावविभोर हुआ साहित्य जगत
अर्जुन रौतेला आगरा। जनपद आगरा के नवोदित साहित्यकारों को मंच देने वाली एवं साहित्य लेखन पर गहन शोधन करने वालो साहित्यकारों को समर्पित साहित्य साधिका समिति आगरा परिवार द्वारा आज श्री नागरी प्रचारिणी सभा में आगरा की वरिष्ठ साहित्यकार और साहित्य साधिका समिति की सहसंस्थापक श्रीमती कमला सैनी का आकस्मिक निधन दिनांक 1-3-26 को हो गया था, साथ ही 07 फरवरी को समिति की सक्रिय सदस्य डॉ. ममता भारती के पिताजी श्री चंद्रप्रकाश एवं 12 मार्च को काव्य जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकीं कवयित्री वंदना चौहान के पति शिवराज सिंह सिकरवार (राष्ट्रीय अध्यक्ष यूटा) का असामयिक निधन हो गया था एवं जिनकी पुण्य स्मृति में साहित्य साधिका समिति , आगरा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आज को नागरी प्रचारिणी सभा के पुस्तकालय भवन में किया गया।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता आगरा के वरिष्ठ साहित्यकार एवं लेखक डॉ. राजेन्द्र मिलन ने की।
समिति की संस्थापिका डॉ. सुषमा सिंह, रमा वर्मा श्याम एवं अध्यक्ष डॉ.रेखा कक्कड़, महासचिव डॉ. यशोधरा यादव ‘यशो’ आदि साधिकाओं ने दिवंगत तीनों पुण्य आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किये।
श्रद्धांजलि सभा में डॉ. शशि सिंह, साधना वेद, डॉ. ममता भारती, हेमलता कुमारी, अलका शर्मा, राज फौजदार, विजया तिवारी, मीना शर्मा, रीता शर्मा, आचार्य उमाशंकर पाराशर, डॉ. रामेंद्र शर्मा रवि आदि साधिकाओं ने समिति की संस्थापिका स्व. कमला सैनी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपनी अपनी बात रखी और स्व. सैनी जी की रचनाओं का पाठ कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी।
