जनपद पीलीभीत की तहसील कलीनगर क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब हरदोई ब्रांच में चित्रपुर पुल के समीप नहर में एक कंकाल बरामद हुआ। वहीं सूचना मिलते ही थाना माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। वही चौकी इंचार्ज मोहम्मद सैफ की मौजूदगी में पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं जांच के दौरान मिले कपड़ों के आधार पर कंकाल की पहचान रोशनी पुत्री रमेश निवासी कलीनगर के रूप में हुई है। परिजनों ने भी कपड़ों से उसकी शिनाख्त की पुष्टि की बताया जा रहा है कि रोशनी ने दिसंबर माह में नहर में छलांग लगाई थी, जिसके बाद से वह लापता थी कई महीनो बाद अब उसका कंकाल मिलने से मामले की गुत्थी सुलझती नजर आ रही है पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है, वहीं परिजनों में इस घटना के बाद शोक का माहौल है।

