कलेक्ट्रेट सभागार, जौनपुर में श्रीमान् जिलाधिकारी जौनपुर एवं श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार होली व रमजान के मद्देनज़र शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी से सहयोग की अपील की गई व्यवस्थाओं को लेकर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया गया एवं त्यौहारों के दौरान ध्वनि नियंत्रण, सड़क पर अतिक्रमण से बचाव, ट्रैफिक प्रबंधन एवं विद्युत व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई व सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई एवं लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई और सभी आयोजनों को पूर्व अनुमति लेकर ही आयोजित करने का निर्देश दिया गया।
