पीलीभीत/कलीनगर/___खबर जनपद पीलीभीत तहसील कलीनगर क्षेत्र से है। जहां शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय चोखापुरी में विश्व गौरैया दिवस का आयोजन किया गया वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भरत कुमार (D.F.O. पीलीभीत), सामाजिक संस्था नेकी की दीवार से गुरमेल सिंह शामिल हुए वहीं नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा निबन्ध प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया तथा विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया।सामाजिक संस्था नेकी की दीवार द्वारा प्रहट गौरैया आवास को S.M.C. मेम्बर्स व ग्रामीणों को वितरित किया व संस्था प्रधान गुरमेल सिंह द्वारा गौरैया बचाने की अपील की गयी। इस दौरान विद्यालय प्रधानाध्यापक मुनीष कुमार,विपिन कुमार,बृजबाला,पूजा यादव, रेखा व कॉलिन्टीयर मो.आलिम मो.नाजिम, धर्मेन्द्र कुमार,अमरसिंह द्वारा सभी मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
