जिला बहराइच की बड़ी खबर।
जनता त्रस्त कोटेदार मस्त।
निशुल्क राशन वितरण में कोटेदार की बल्ले बल्ले।
जिला बहराइच के विकासखंड चित्तौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत नौवा पट्टी में लाल राशन कार्ड धारकों ने प्रति कार्ड पर 30 किलो अनाज देने का लगाया कोटेदार पर गंभीर आरोप।
बताते चलें कि जब अब तक टीवी न्यूज चैनल की टीम ग्राम पंचायत नौवापट्टी के मजरा कटहना चमारन पुरवा गांव में पहुंची तो वहां कि सच्चाई खुलकर सामने आ गई। और राशन कार्ड धारक पीड़ितों ने अपनी अपनी दर्द बयां कर दी जो तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है। और मीडिया से रूबरू होकर गांव के कार्ड धारकों ने सच्चाई बयां कर दी। जब मीडिया द्वारा कई पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों से जानकारी ली गई तो कैमरे के सामने साफ-साफ दर्द बयां करते हुए कहा साहब हमसे कोटेदार द्वारा अंगूठा लगवाया जाता है लेकिन पूरा राशन नहीं दिया जाता है। और तो और जब गांव में मीडिया की टीम आगे बढ़ी तो पता चला कि कोटेदार राशन कम देते हैं कार्ड पर पूरा राशन चढ़ा देते हैं
जब हम लोग पूरा राशन मांगते हैं तो बताते हैं कि इतना ही राशन मिलेगा।
जहां पूरा राशन मिलता हो वहां ले लो।जो पीड़ितों की जुबानी तस्वीरों में साफ साफ देखा जा सकता है।
आरोप कर्ताओं के नाम निम्न हैं दयाराम पुत्र कल्लू, जाकिर पुत्र शहजाद, धर्मेंद्र, ननकू, दुनदी,खैरुल,ऊषा देवी,केशरानी,व आदि लोगों ने कोटेदार पर आरोप लगाया है।
अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 का अनुपालन किया जाता है या विभागीय जांच करके खानापूर्ति की जाती है।
अब तक टीवी न्यूज चैनल से जिला क्राइम ब्यूरो अदहम खान की रिपोर्ट
