खजनी गोरखपुर वादकारियों को न्याय दिलाना बार एवं बेंच का नैतिक कर्तव्य है, दोनों के बीच समांजस्य बनना जरूरी है, दोनों के वगैर न्याय संभव नहीं। वादकारियों का हित अधिवक्ता व न्यायालय के लिए सर्वोच्च है। उक्त बातें मुख्य अतिथि रहे खजनी विधायक श्री राम चौहान ने अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कही।
तहसील सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि मै यहाँ आकर परिवार जैसा महसूस करता हूँ, आपने जब भी मुझे बुलाया मै उपस्थित रहा। किसी बात को लेकर आपस में मनमूटाव हो जाए तो वरिष्ठों के साथ बैठकर समाधान निकाल लेना चाहिए, विशेष परिस्थितियों में ही आन्दोलन का रुख अपनाये। क्योंकि पिड़ित व्यक्ति हर जगह से निराश होकर ही अधिवक्ता के पास जाता है और उसको बड़ी आशा रहती है।उसके इस विश्वास को कायम रखने की जिम्मेदारी अधिवक्ता समाज की है। नव निर्वाचित कार्यकारिणी पूरी तरह से सफल हो यह मेरी शुभकामना है साथ ही खजनी ब्लाक प्रमुख अंशु सिंह ने कहा कि अधिवक्ता का कर्तव्य नया दिलाना है इसी दौरान
अधिवक्ताओं की एक सुर में की जा रही मांग को स्वीकार करते हुए। तहसील खजनी के सृजन करता एवम् सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्रीयो में सुमार एवम्
पूर्वांचल के विकास पुरुष
स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा लगाने का वचन दिया एवम् यथाशीघ्र पूर्ण करने का प्रण लिया।जन समस्याओं से रूबरू होते हुए आसन्न गर्मी को देखते हुए उन्होंने वादकारियों के हित में क्षेत्रीय जनता एवं अधिवक्ताओं के हित में
आरो प्लांट स्थापित होने का वचन दिया। जिससे जनता को पानी के समस्या से निजात मिले। सिविल बार एशोसिएशन गोरखपुर के पूर्व अध्यक्ष भानुप्रताप पाण्डेय ने कहा कि संगठन बहुत ही मजबूत होना चाहिये तभी हम आप कोई भी लड़ाई मजबूती से लड़ सकते है।अधिवक्ता समाज सदैव ही पिड़ित को न्याय दिलाने का काम करता है इसके लिए वह अपना सबकुछ दाँव पर लगा देता है वादकारियों को न्याय मिले यह अधिकारियों की भी जिम्मेदारी है। उत्तर प्रदेश बर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष मकसूदन त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता सबसे बहुत मजबूत इकाई है तथा इसके लिए मजबूत संगठन होना आवश्यक है क्योंकि आज के दौर में सत्ता व न्यायालय से लड़ना है ताकि वादकारियों को उचित न्याय दिला सके। जब हम संगठित रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे बिखरेंगे तो मिट्टी मे मिल जायेंगे। विश्व विजय सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी ने कहा बार व बेंच
न्याय की दो पहिए हैं।शपथ ग्रहण एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामप्रीत यादव ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।अध्यक्ष सत्य प्रकाश उर्फ मल्लू लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, पन्ने लाल यादव, महा मन्त्री चंद्रमौली शर्मा, कोषाध्यक्ष अच्युतानंद मिश्र, संयुक्त मन्त्री प्रशासन अजय कुमार सिंह, सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकारिणी व कनिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रजीत शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, पूर्व मन्त्री राजनाथ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजदेव प्रियदर्शी, सन्तोष सिंह, विनोद कुमार पाण्डेय, मारकण्डेय राम त्रिपाठी, दयानाथ दुबे, अनूप सिंह,रामनाथ साहनी, लालबहादुर यादव, संजीव लाल श्रीवास्तव, मदन मोहन, रामकृष्ण द्विवेदी, कृष्ण कुमार मिश्रा , अजय कुमार सिंह, रणजीत सिंह, सुबाषचन्द, नन्हे लाल यादव सहित सभी अधिवक्तागण एवं कई जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता
राणा प्रताप सिंह द्वारा किया गया।
