गोरखपुर 08अप्रैल 2026 अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की जनपदीय बैठक रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज मोहद्दीपुर गोरखपुर में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय उद्बवोधन में विशिष्ट बीटीसी संघ के प्रदेश मंत्री /जिला अध्यक्ष व महासंघ के जिला संयोजक तारकेश्वर शाही ने कहा कि भारत के समस्त जिला मुख्यालयों पर आगामी 13 अप्रैल को मसाल जुलूस का कार्यक्रम निश्चित है जिसमें हमें टेट मुक्ति आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने हेतु सहभाग करना होगा। महासंघ के जिला संयोजक व जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बाल विनोद शुक्ला ने कहा कि मसाल जुलूस जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शाम 4:30 बजे निकलेगा जो गोलघर गणेश चौराहा होते हुए जिला पंचायत चौराहा से वापस आ कर काली मंदिर गोलघर पर समाप्त होगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष व महासंघ के संयोजक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि अपनी सेवा को सुरक्षित करने के लिए मसाल जुलूस में जिले के समस्त शिक्षक सम्मिलित होंगे अटेवा के जिला अध्यक्ष व महासंघ के जिला संयोजक सुनील दुबे ने कहा कि हम अटेवा के समस्त शिक्षक कर्मचारियों से अनुरोध करते हैं की अपनी इस लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाएं। विशिष्ट बीटीसी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा व प्रदेश संगठन मंत्री संजय राज सिंह तथा संरक्षक ज्ञानेश्वर ज्ञानेश्वर पांडे ए ने कहा की हिंदुस्तान के 25 लाख शिक्षकों की लड़ाई है जिसे हर हाल में जितना होगा।महासंघ के महासचिव संचालन करते हुए कहाँ कि अपनी सेवा की सुरक्षा के लिए हम कोई भी कुर्बानी देने के लिए तत्पर हैं बैठक को विशेष शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष मुंडन राय चंद्र कांति देवी नीता यादव रणधीर सिंह अरुण त्रिपाठी ईश्वर चंद शुक्ला शिवरतन निषाद अजय कनौजिया सुनील शर्मा सुशील सिंह गणेश त्रिपाठी प्रवीण पांडेय गणेश कुमार संजय चौरसिया धर्मेंद्र कुमार मोहम्मद आसिम आदि ने संबोधित किया। बैठक में सत्य प्रकाश मिश्रा ,ज्ञानेश्वर यादव ,राजकुमार, शिव प्रसाद शर्मा, रणधीरशाही ,राजकुमार, मनीष कुमार, मनीष कुमार सिंह, अर्जुन गुप्ता सुरेश पासवान, श्रीमतीमुनन राय, ईश्वर चंद शुक्ला,नीता यादव, चन्द्रकांती गुप्ता, मो आसिम,रवीरेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
