नगर पंचायत घघसरा के वार्ड नम्बर 10 जगदीशपुराम में जी पी एल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्धघाटन चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने फीता काटकर किया।
टूर्नामेंट का पहला मैच घघसरा और भरपही के बीच खेला गया जिसमें भरपही ने घघसरा को नौ विकेट से हराकर जीत हासिल किया इस मैच भरपही की ओर से 9 छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले विकास को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
इससे पहले भरपही ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कटने का का फैसला लिया और घघसरा को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया घघसरा ने 8ओवर में 85 रन बनाकर पूरी टीम आल आउट हो गई।जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी भरपही की टीम ने मात्र 4ओवर में एक विकेट खोकर 86रन बनाकर जीत हासिल कर लिया भरपही की ओर से विकास ने 9 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मनित किया गया।जहां सभासद विनोद कुमार सहित आदि लोग रहे।
