बीते 31 मार्च को पीपीगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर भगवानपुर निवासी अभिषेक मद्धेशिया पथरी का ऑपरेशन कराने गोरखनाथ थाना क्षेत्र के आनंद लोग अस्पताल अपनी दो पहिया वाहन खुद चलाकर पहुचे थे।जहा ऑपरेशन के बाद 1 अप्रैल को रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई।मौत की खबर सुनते ही परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में अस्पताल पहुचे और जमकर हंगामा किया।मौके पर पहुची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देखकर लोगों को किसी तरह से शांत कराया।और मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।कुछ दिन पूर्व आनंद लोग अस्पताल के संचालक आनंद अग्रवाल द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान अपनी सफाई देते हुए,बताया कि यह घटना दुखद हैं।लेकिन ऑपरेशन करने वाली हमारी टीम द्वारा कोई भी लापरवाही नहीं की गई है।जो गांज पट्टी पेट मे छोड़ने की बात हो रही है।उसको हमने छोड़ा नहीं था।बल्कि खुद डाला था,क्योकि यह एक प्रक्रिया होती है।

