खंड शिक्षा अधिकारी मिहींपुरवा अजीत कुमार सिंह के निर्देशों का प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह पी एम श्री संविलियन विद्यालय सुजौली द्वारा किया जा रहा भली भांति पालन
यूपी के जनपद बहराइच अंतर्गत
आज पी एम श्री संविलियन विद्यालय सुजौली में आयोजित किया गया कार्यक्रम तिथि भोज जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को सम्मानित किया गया और विद्यार्थियों के चरण धुल कर उन्हें विशेष भोजन पनीर सब्जी, दाल,पुलाव,रोटी,सलाद,फल,मीठा आदि कराया गया।
प्रधानअध्यापक श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी मिहींपुरवा अजीत कुमार सिंह द्वारा इस विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास कार्य हेतु समय समय पर मार्गदर्शन किया जाता है और आज का कार्यक्रम खंड शिक्षा क्षेत्र मिहिपुरवा में श्री सिंह के आदेशअनुसार हर विद्यालय में कराया गया है।
मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा प्रवक्ता गिरीश राम,पत्रकार क्रांति मिश्रा, पत्रकार मनमोहन तिवारी, पत्रकार कृष्णा पांडे जी को प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह और उनके शिक्षक परिवार ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और अतिथि गण को भोज कराया!
