गोरखपुर । आज कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक आवश्यक बैठक कैंप कार्यालय पर हुई जिसमें सभी पदाधिकारी ने एक स्वर में कहा कि या तो कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाए अन्यथा देश के सांसद विधायकों को मिलने वाले सभी पेंशन और सुविधाएं बंद की जाए एक राष्ट्र में दो विधान नहीं चलने पाएगा एक तरफ शपथ लेते ही पेंशन और अन्य सुविधाओं के हकदार हो जाते हैं तो दूसरी तरफ अपनी पूरी जवानी सरकार की सेवा में खपा देने वाला कर्मचारी बुढ़ापे में रोटी के लिए तरस रहा है अगर ऐसा ही चला रहा तो कर्मचारी अपने पेट की रोटी के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष करने के लिए बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह सरकार की होगी इसलिए सरकार अब एनपीएस यूपीएस का झांसा देना बंद करके सही कर्मचारियों को पुराने पेंशन की व्यवस्था करें।
रिसोर्स पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव मदन मुरारी शुक्ला अनिल त्रिवेदी अशोक पांडे राजेश मिश्रा पंडित श्याम नारायण शुक्ला अनूप कुमार आदि उपस्थित रहे
